फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The 19 seats behind the politics of drought in Bundelkhand

सूखे की सियासत के पीछे बुंदेलखंड की 19 सीटें

Mon, 04 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 04 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

बांदा। बुंदेलखंड में सूखे के नाम पर गरमाई सियासत के

विज्ञापन
पीछे यहां की 19 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधान सभा चुनाव में यहां सपा और बसपा ने अपनी जीत के झंडे गाड़े थे।

अगले वर्ष होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस और भाजपा में होड़ है। केंद्र जहां बुंदेलखंड में रोड मैप की तैयारी कर रही है, वहीं कांग्रेस के राहुल गांधी यहां रोड मार्च करने आ रहे हैं।

कई साल से मौसम और कुदरत की मार झेल रहे बुंदेलखंड के किसानों को भले ही कुछ हाथ न लगा हो, लेकिन राजनीतिक दलों को इसकी आड़ में मुद्दा जरूर मिल गया है।

बुंदेलखंड लगातार सुर्खियों में बना है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड में सपा और बसपा ने बराबरी का प्रदर्शन करते हुए सात-सात सीटें जीतीं।

कांग्रेस के हाथ चार सीटें लगीं। भाजपा को मात्र एक सीट पर संतोष करना पड़ा। अगले वर्ष फिर विधानसभा का चुनाव है। इस वर्ष फिर सूखा पड़ा है।

ऐसे में बुंदेलखंड की एकमुश्त 19 सीटों पर राजनीतिक दलों की नजरे हैं। कांग्रेस इसलिए यहां ज्यादा जोर दे रही है कि पूरे प्रदेश में मात्र बुंदेलखंड ही ऐसा क्षेत्र है, जहां उसके एकमुश्त चार विधायक हैं।

उधर, पिछले लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड में भाजपा के लहराए परचम से भाजपा विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदें लगाए बैठी है। भाजपा की केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड के लिए रोड मैप बनाना शुरू कर दिया है।

यह जिम्मा केंद्रीय कृषि मंत्रालय को सौंपा गया है। उधर, इसी माह कांग्र्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुंदेलखंड की खाक छानने आ रहे हैं। वे यहां रोड मार्च करेंगे। कुल मिलाकर इस चुनावी वर्ष में बुंदेलखंड का सूखा राजनीति का मुद्दा और राजनैतिक दलों का हथकंडा बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed