{"_id":"72365e7d59a24d4e94c4887e66be00cb","slug":"tet-candidates-seeking-adjustment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी अभ्यर्थियों ने मांगा समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी अभ्यर्थियों ने मांगा समायोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू में टीईटी संघर्ष मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाल
विज्ञापन
कर समायोजन की मांग की। साथ ही जंतर-मंतर (दिल्ली) में दो से चार अक्तूबर
तक होने वाले सत्याग्रह आंदोलन में भागीदारी का आह्वान किया।
मढ़ीदाई मंदिर परिसर से मंगलवार शाम मंडल अध्यक्ष महावीर शर्मा की अगुवाई में टीईटी अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकाला। आम चौराहे पर धरना दिया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार टीईटी अभ्यर्थियों की उपेक्षा कर रही है। चेतावनी दी कि प्रदेश में रिक्त पड़े 4.86 लाख पदों पर शीघ्र भर्तियां न की तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी विवेक गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर में दो से चार अक्तूबर तक सत्याग्रह आंदोलन में अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे।
आशीष साहू ने कहा कि चार वर्षों में टीईटी अभ्यर्थी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कैंडल मार्च में उमेश त्रिपाठी, राम प्रसाद चौरसिया, राजीव प्रजापति, जयपाल सिंह, संतोष नंदन गौतम, आशुतोष त्रिपाठी, अवनेश गुप्ता, मिथिला गुप्ता, उत्तम यादव, पन्नालाल सोनी, रामरूप द्विवेदी भ्ाी शामिल रहे।