फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tempo overturns the death of the aged , four injured

टेंपो पलटने से वृद्ध की मौत, चार घायल

Thu, 21 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 21 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturns the death of the aged , four injured
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।

बांदा। सड़क हादसों में वृद्ध की मौत हो गई। इसके कई लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू क्षेत्र के अरमार गांव निवासी रामरतन (60) पुत्र ननकू कुशवाहा गुरुवार को दोपहर साले की पुत्री की शादी में शामिल होने टेंपो से बिसंडा जा रहा था। कैरी गांव के पास टेंपो पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना में हमीरपुर जिले के ककरऊ (कुरारा) गांव निवासी मधु (24) पत्नी मोंटी सिंह गुरुवार को दोपहर पति के साथ बाइक पर चित्रकूट से गांव जाते समय पिपरहरी गांव के पास गिरकर घायल हो गई। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी ऋषभ (18) पुत्र उदयवीर बुधवार की रात बाइक से कर्वी जाते समय गिरकर घायल हो गया। उधर, बबेरू क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी रामनरेश (35) पुत्र बनवारी अपनी पुत्री सीमा (15) के साथ बुधवार की रात बाइक पर बांदा से गांव जाते समय अलिहा गांव के पास एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed