{"_id":"5862b05e4f1c1b6476eeaf27","slug":"tempo-overturns-the-death-of-a-passenger-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से एक यात्री की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से एक यात्री की मौत, तीन घायल
बांदा
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार टेंपो पलटने से एक यात्री की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, बाइक दुर्घटना में पंचायत मित्र समेत तीन घायल हो गए।
शहर के कालूकुआं से सवारी भरकर महोखर गांव जा रहा तेज रफ्तार टेंपो मंगलवार को शाम तिंदवारी बाईपास के पास पलट गया। इसमें सवार रामसिया (52) पुत्र सुमेरा, प्रतिमा (22) पुत्री प्रभुदयाल, करमिया (35) पत्नी शुभराती, सुग्रीव (50) पुत्र परसदवा गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के रहने वाले हैं। 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां रामसिया को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य आधा दर्जन घायल यात्रियों को मरहम-पट्टी कर छुट्टी दे दी गई। टेंपो चालक भाग निकला।
उधर, कानपुर के सरदार बड़ागांव निवासी संजय (25) पुत्र गंगू मंगलवार को सुबह बाइक से बांदा आ रहा था। जमालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। ओरन प्रतिनिधि के मुताबिक इटवां गांव में नियुक्त पंचायत मित्र घनश्याम पाल (32) पुत्र सुदामा पाल व परसेटा गांव निवासी वाजिद (30) पुत्र चुन्ना खां बाइक से मंगलवार को शाम इटवां जा रहे थे। उतरवां के पास सड़क में पड़ी गिट्टी में गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।