फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   temple,DM,mela,covid 19,banda

प्रतिबंधों के बीच मां के दर्शनों को उमड़े

Tue, 13 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
temple,DM,mela,covid 19,banda
temple,DM,mela,covid 19,banda - फोटो : BANDA
बांदा/खत्रीपहाड़/बबेरू/अतर्रा/तिंदवारी। कोरोना गाइडलाइन प्रतिबंधों के बीच चैत्र नवरात्र शुरू हो गए। श्रद्धालुओं की आस्था परवान चढ़ी हुई है। पहले ही दिन तड़के से देर शाम तक देवी मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। महिला श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

मंदिर के कार्यकर्ताओं, प्रशासन, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड के स्वयं सेवकों ने गाइडलाइन का पालन कराते हुए श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना का अवसर उपलब्ध कराया। पहले दिन शैलपुत्री के रूप में पूजा-अर्चना की। साथ ही नौ दिवसीय व्रत भी शुरू हो गई। घरों में कलश स्थापना कर जवारे बोये गए हैं। शहर के महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंहवाहिनी, चौसठ जोगिनी, मरही माता, कालका देवी, महामाई आदि मंदिरों में तड़के बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। देवी की मूर्ति पर पान, सुपाड़ी, नारियल, चूनर आदि चढ़ाई। रोक के चलते ज्यादातर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक नहीं किया। पुरोहितों ने देवी पुराण व दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू किया। मंदिरों के आसपास मेला सा नजारा रहा। मंदिरों व आसपास पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

उधर, विंध्यवासिनी देवी परिसर में नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र मेला मंगलवार से शुरू हो गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने दस्तक दी। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के भी काफी श्रद्धालु शामिल हैं। पुरोहितों ने शतचंडी यज्ञ और पाठ की शुरुआत की। मेला समिति ने सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के साथ ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया। मुंडन व कर्णछेदन संस्कार को आए लोगों को छह-छह फीट की सोशल डिस्टेंसिंग में बैठाया गया। मेला क्षेत्र में अव्यवस्थाओं का भी बोलबाला रहा। पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। सुरक्षा के भी कोई खास इंतजाम नहीं रहे। उधर, बबेरू के मढ़ीदाई मंदिर में भी श्रद्धालुओं का जमघट जुटा। बाकल की जोगिनी माता मंदिर भी श्रद्धालुओं से भरपूर रहे। मंदिर परिसर में बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अतर्रा के चूड़ी गली स्थित बड़ी भवानी मंदिर सहित शीतला माता, काली माता मंदिर आदि में सुबह से ही पूजन अर्चन करने वालों की भीड़ रही। व्यवस्थापक महेंद्र गुप्ता, पंकज, श्रीकांत, प्रदीप, मनीष आदि ने बिना मास्क के मंदिर आने वालों को मास्क उपलब्ध कराया। तिंदवारी के काली देवी मंदिर, संतोषी मंदिर व बेंदा की काली देवी मंदिर, मुगुंस की सिंह वाहिनी मंदिर में श्रद्धालुओं ने खासी भीड़ रही। बिना मास्क व सामाजिक दूरी के लोगों ने पूजन अर्चन किया। पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों ने पूजन अर्चन कर माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed