फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Temple construction under the supervision of engineers

इंजीनियरों की निगरानी में मंदिर निर्माण

Fri, 09 Jul 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Temple construction under the supervision of engineers
चित्रकूट। श्रीराम मंदिर जन्मभूमि न्यास महासचिव चंपत राय ने संघ की राष्ट्रीय चिंतन बैठक शुरू होने से पहले प्रमोदवन में बातचीत के दौरान अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बारे में जानकारियां दीं। बताया कि मिर्जापुर के पत्थरों की आपूर्ति शुरू हो गई है। जमीन खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बस इतना कहा कि आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 400 फीट लंबा, 300 फीट चौड़ा, 45 से 50 फीट गहरा क्षेत्र तैयार किया गया है। इसका मलबा वहां से हटा दिया गया है। गिट्टी, पत्थरों का चूरा, कोयले की राख और सीमेंट आदि से इंजीनियरों के निर्देशन में गड्ढे भरे जा रहे हैं। बताया कि चौदह लेयर पड़ चुकी है। लगभग 11 फीट तक भराई हो गई है। बताया कि अभी 30 लेयर और आएंगी। तब उस जमीन में से जहां से मलबा हटाया गया, उस जमीन में एक ठोस चट्टान बनकर तैयार होगी। तब उस चट्टान के ऊपर फर्श को ऊंचा करने का काम होगा। यह काम पत्थरों से होगा।
विज्ञापन

बताया कि ग्रेनाइट और मिर्जापुर के पत्थर इन दोनों पत्थरों का मिलाकर फर्श ऊंचा करेंगे। बताया कि मिर्जापुर के पत्थर अयोध्या पहुंचने शुरू हो गए हैं। 16-16 घन फीट के पत्थर एक साथ रखे जाएंगे। ऐसे 19 हजार पत्थर एक के ऊपर एक रखे जाएंगे। उनकी सप्लाई शुरू कर दी है। बताया कि अभी भराई अक्तूबर तक चलेगी। उसके बाद इन पत्थरों का काम अक्तूबर के बाद शुरू होगा, इसको भी लगता है कि चार छह महीने लग जाएंगे तब फिर मंदिर का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल
चित्रकूट। आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में देश के गंभीर मसलों पर चर्चा के बीच संघ प्रमुख व अन्य पदाधिकारी आपस में मिलकर हंसी मजाक कर माहौल को खुशनुमा बनाने का भी काम कर रहे हैं। पहले सत्र की बैठक के पूर्व ही पूर्व सरकार्यवाह मदनदास देवी का जन्मदिन मनाया गया। आरोग्यधाम परिसर में सुबह शाखा में ध्वज प्रणाम आदि क्रियाओं से निपटने के बाद जैसे ही संघ प्रमुख अपने प्रवास कक्ष की ओर जाने लगे तभी उन्होंने सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और भैया जी जोशी को बुलाकर बताया कि मदनदास देवी का जन्मदिन है। इसके बाद सभी ने मिलकर उन्हें बुलाया और परिसर में ही उन्हें बधाई देकर मिठाई खिलाई गई। सभी ने उनके दीर्घायु होने का आशीष दिया।

चित्रकूट के मात्र छह कार्यकर्ता, शेष बाहरी
चित्रकूट। धर्मनगरी में 13 जुलाई तक चलने वाले संघ के कार्यक्रम में 13 दायित्ववान कार्यकर्ता लगे हुए हैं, जो सभी को समयानुसार भोजन और नाश्ता देते हैं। आरएसएस के कार्यकर्ता 150 हैं, जिसमें ज्यादातर महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल के ज्यादा हैं। संघ प्रमुख सुबह से लेकर देर शाम तक छोटी बड़ी चार बार मीटिंग हाल में पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हैं। इस हाल में सीनियर व्यक्तियों के लिए कुर्सी और कुछ लोगों के लिए जमीन पर बिछी दरी पर बैठने की व्यवस्था की गई है। पदाधिकारियों के अलावा अन्य दायित्व निर्वहन के लिए 50 कार्यकर्ता लगे हैं, जिसमें चित्रकूट के सिर्फ छह कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed