{"_id":"581a35ab4f1c1b0e57436f79","slug":"tehsil-day-clarification-missing-five-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस से नदारद पांच अफसरों से स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस से नदारद पांच अफसरों से स्पष्टीकरण
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में फरियादियों के इंतजार में बैठे अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने तहसील दिवस से नदारद पांच अफसरों से स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सदर तहसील सभागार में बुधवार को मंडलायुक्त अचानक तहसील दिवस में पहुंच गए। जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक, जल निगम यांत्रिक शाखा परियोजना प्रबंधक, डूडा के सहायक परियोजना अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी (मैदानी) और रेशम अधिकारी तहसील दिवस से गायब थे। मंडलायुक्त ने इन पांचों अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। फरियादियों की शिकायतों को निर्धारित समय में निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
प्रभारी जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता, एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र, अपर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी, सीडीओ रामकुमार सिंह, सीएमओ जीएस वाजपेयी, सीओ सदर डॉ.राकेश मिश्र, एसडीएम प्रहलाद सिंह, मंडलीय उप निदेशक एसएन त्रिपाठी मौजूद रहे। कुल 78 मामले आए। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में 35 मामले आए। किसी का निस्तारण नहीं हुआ। बीडीओ धीरेंद्र सिंह यादव, नायब तहसीलदार राज कुमार सिंह, राम कुमार शुक्ला, एबीएसए राजीव प्रताप सिंह, सीडीपीओ निर्मला देवी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन