फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager's body found hanging on tree, stir

पेड़ पर लटकता मिला किशोरी का शव, हड़कंप

Tue, 20 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging on tree, stir
बांदा/तिंदवारी। भुजरख गांव में पेड़ पर दुपट्टे के फंदे में किशोरी का शव मंगलवार को लटका मिला। पुलिस आत्महत्या बता रही है, जबकि परिजनों ने घटना पर संदेह जताया है। एक अन्य घटना में दुरेड़ी गांव में शादी के तीन माह बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की वजह पत्नी से विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव में मंगलवार को दोपहर बच्चा वर्मा की पुत्री रोशनी का नहर किनारे बबूल के पेड़ में दुपट्टे पर शव लटका मिला। चरवाहों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन घटना पर संदेह जता रहे हैं। हालांकि, हत्या या आत्महत्या पर स्पष्ट नहीं बता सके।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोशनी दो भाइयों व तीन बहनों में चौथे नंबर की थी। कक्षा आठ में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रही है। घरवाले कारण नहीं बता सके। एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव में सोमवार की शाम सुंदर सिंह के पुत्र संदीप (24) ने खपरैल में अंगौछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि तीन माह पूर्व अप्रैल में शादी हुई थी। शराब का आदी था। इसी वजह से पत्नी से विवाद होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed