{"_id":"659aeb915a8cbb59ef022b1f","slug":"teenager-returning-from-farm-hanged-himself-died-banda-news-c-212-1-bnd1002-5971-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत से लौटी किशोरी ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत से लौटी किशोरी ने लगाया फंदा, मौत
Sun, 07 Jan 2024 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
बांदा। खेत से लौटी किशोरी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं।
मटौंध थाना क्षेत्र के खहरा गांव निवासी लक्ष्मी (16) ने शनिवार की शाम पांच बजे के करीब अपने घर के अंदर रसोई घर में छप्पर की धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ देर मां शिवकुमारी खेत से लौटी तो उसे फंदे पर लटका पाया। घटना के संबंध में चचेरे भाई देशराज ने बताया कि पिता भाऊराम का निधन हो चुका है। लक्ष्मी के दो भाई बलबीर व रंजीत अहमदाबाद गुजरात में नौकरी करते हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है।
घर में सिर्फ मां-बेटी रहती हैं। दोपहर तक वह अपनी मां के साथ खेत में हाथ बटा रही थी। उसके बाद घर आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। वजह उन्हें नहीं पता। थानाध्यक्ष मटौंध रामदिनेश ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है।शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।