फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager murdered and body thrown in ruins

Banda News: किशोरी की हत्या कर शव खंडहर में फेंका

Fri, 27 Oct 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 27 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Teenager murdered and body thrown in ruins
मऊ (चित्रकूट)। किशोरी का शव खंडहर में मिला। उसका एक हाथ टूटा हुआ था, सिर पर चोट और गले में रस्सी लिपटी हुई थी। सूचना पर एसपी वृंदा शुक्ला भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बिना स्लाइड बनवाए ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार दोपहर घर से बकरी चराने के लिए निकली थी। कुछ देर बाद बररियां लौट आईं, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला। काफी देर तक उसके न लौटने पर घरवालों ने किशोरी की तलाश शुरू की। शुक्रवार तड़के उसका शव यमुना नदी के किनारे घूरा घाट स्थित खंडहर के एक गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जिसका जल्द खुलासा किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर पुलिस की हीलाहवाली पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। कहना है कि पुलिस ने स्लाइड की अनदेखी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed