{"_id":"5798f9fd4f1c1baa3921e257","slug":"teenager-hanging-suicide-the-woman-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, युवती झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, युवती झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। किशोरी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में ससुराल में युवती आग लगने से झुलस गई। उसे बचाने में देवर भी मामूली झुलस गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव निवासी रेखा (14) पुत्री मथुरा प्रसाद ने मंगलवार की रात रसोई घर के खपरैल में दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजनों की निगाह पड़ी तो उसे आनन-फानन फंदे से उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव निवासी गीता (24) पत्नी रामदीन बुधवार को सुबह आग से झुलस गई। पति ने बताया कि चूल्हे में मिट्टी का तेल डालते समय कपड़ों में लग गई। पति और देवर रामनरेश ने आग बुझाई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामनरेश के हाथ भी आग बुझाने में झुलस गए। घटना की सूचना मायके परवार (छतरपुर) दी गई है। एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के उड़की माफी गांव की रागिनी (11) पुत्री राम प्रसाद तीन दिन पहले आग से झुलस गई थी। उसका सीएचसी बबेरू में इलाज कराया गया। बुधवार को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन