{"_id":"57263b7d4f1c1b63705ccffc","slug":"teenager-hanging-rocking-girl-s-poisoning-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी फांसी पर झूली, युवती की जहर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी फांसी पर झूली, युवती की जहर से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 01 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। किशोरी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में युवती ने जहर खाकर दम तोड़ दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के फूटाकुआं (पल्हरी) निवासी संगीता (17) पुत्री अर्जुन ने शनिवार की रात खपरैल में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। पिता का कहना था कि घर में कोई परेशानी नहीं थी।
विज्ञापन
फांसी क्यों लगाई? उन्हें पता नहीं। तीन बहनों में वह सबसे बड़ी थी। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के गड़ांव गांव निवासी फूला (30) पत्नी जमुना प्रजापति ने शनिवार की रात घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां कुछ देर में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतका के मायके डड़ियन पुरवा (फतेहगंज) दी गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव निवासी स्नेहा (17) पुत्री उमाशंकर ने शनिवार को शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन