फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager gang rape victim in critical condition

गैंगरेप की शिकार किशोरी की हालत गंभीर

Wed, 22 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Wed, 22 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager gang rape victim in critical condition
प्रतीकात्मक

गैंगरेप की शिकार किशोरी की हालत जिला महिला अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ तीन से ज्यादा बालिग युवकों द्वारा रेप किए जाने की पुुष्टि हुई है। उधर, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय दलित किशोरी के साथ गांव के सात युवकों ने अगवा कर गैंगरेप किया। किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई। पिता ने दो नामजद समेत सात के खिलाफ रेप, पास्को व एससी/एसटी एक्ट की रिपोर्ट थाने में लिखाई। बालिका की हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को देर शाम अस्पताल की चार सदस्यीय महिला डाक्टरों के पैनल ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण किया। गैंगरेप की शिकार बालिका की हालत में सुधार नहीं हुआ। महिला अस्पताल में किशोरी का इलाज करने वाली डाक्टरों के मुताबिक किशोरी के साथ तीन से ज्यादा बालिग युवकों ने रेप किया है। इसी वजह से उसकी हालत बिगड़ गई है। इलाज के बाद किशोरी की हालत में अब काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन


उधर, घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तारी नहीं कर सकी। सभी आरोपी फरार हैं। थानाध्यक्ष महेश सिंह का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक-दो दिन में अभियुक्त पकड़ लिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने गैंगरेप में शामिल एक नामजद अभियुक्त को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में रखकर आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को मतदान के बाद पुलिस खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed