{"_id":"64c2af6c552bfc4d190f65b7","slug":"teenager-electrocuted-while-plugging-the-fan-in-the-board-died-banda-news-c-212-1-bnd1001-889-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रही किशोरी को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रही किशोरी को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। पंखे का प्लग बोर्ड में लगाते समय एक किशोरी को करंट लग गया और वह वहीं गिर गई। अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। प्लग के पास वायर कटा होने की वजह से यह घटना हुई।
पैलानी थाना क्षेत्र के खैरेई गांव के मजरा उसरा डेरा में गुरुवार को सुबह 10 बजे घर में पंखा लगाते समय केबल कटा होने से वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता मनोज निषाद ने बताया कि रूबी चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। वह खप्टिहा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। घर में मां भूरी है।
खुले तार न छोड़ें, रहें सावधान
घर में खुले तारों को लेकर सावधान रहे। दो दिन में घरेलू बिजली से करंट लगने से दो की मौत हो चुकी है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार घर में यदि खुला तार है तो उसे या तो बदल दें, या फिर काला टेल लगाएं। बिना प्लग के तार कभी बोर्ड में न लगाएं, वह खतरनाक हो सकता है। कूलर व अन्य बिजली के उपकरणों को लेकर भी ध्यान दें। किसी भी तरह से खुला तार न छोड़ें।