{"_id":"5ebd7d5d8ebc3e90440d5ced","slug":"teenager-dies-in-truck-collision-youth-injured-banda-news-knp5601558200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत, युवक घायल
विज्ञापन
नरैनी। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना गुरुवार की शाम की है। कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव का दीपचंद्र (24) पुत्र नाथूराम और महेश उर्फ भूरा यादव (16) पुत्र बालकुमार एक ही साइकिल पर गांव की तरफ जा रहे थे।
अतर्रा रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। रास्ते में महेश उर्फ भूरा की मौत हो गई। दीपचंद्र को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली उप निरीक्षक बीके मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल दीपकचंद्र के पिता नत्थूराम की पिछले वर्ष दिसंबर में बाइक हादसे में मौत हो गई थी।