{"_id":"672fbacf47d31efa3e02d9b4","slug":"teenager-and-woman-committed-suicide-by-hanging-banda-news-c-212-1-bnd1006-117853-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किशोरी और महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किशोरी और महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। अलग-अलग दो स्थानों पर एक किशोरी और महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे के अंदर महिला ने रस्सी से तो किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाया।
गिरवां थाना क्षेत्र के बछेही गांव निवासी मीना (15) पुत्री रघुराज शुक्रवार की दोपहर को परिजनों संग खेत में थी। शाम करीब चार बजे वह अपने घर वापस आई। सूना मौका पाकर उसने कमरे का बाहरी दरवाजा बंद कर दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। देर शाम घर लौटे परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। चचेरा भाई श्याम बिहारी छप्पर तोड़कर कमरे के अंदर पहुंचा, देखा तो मीना का शव फंदे पर लटक रहा था। पिता रघुराज ने बताया कि घर में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। उसकी बेटी ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण अज्ञात है। मृतका छह बहनों में तीसरे नंबर की थी। मां प्रेमा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरी घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी मैना (32) पत्नी सत्येंद्र यादव उर्फ लाला ने शुक्रवार की देर शाम सूने घर में छप्पर की धन्नी में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पति किसी कार्यवश अतर्रा गया हुआ था। परिजन वापस लौटे तो मैना का शव फंदे पर लटक रहा था। मृतका अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई है। चर्चा है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।