फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenage girl who went to shop was kidnapped, report filed against six people

Banda News: दुकान गई किशोरी का अपहरण, छह लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 12 Oct 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl who went to shop was kidnapped, report filed against six people
अतर्रा। किराना दुकान पर माचिस लेने गई किशोरी को गांव के युवक ने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। एसपी के आदेश पर फतेहगंज थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पहली अक्टूबर को उसकी बेटी गांव की किराना दुकान पर माचिस लेने गई थी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने पांच साथियों के साथ रास्ते में उसकी बेटी को रोककर अपहरण कर लिया। बेटी जब घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

पड़ोसी युवक से बेटी के बारे में पूछा गया तो उसने जान से मार देने की धमकी दी। एसपी के निर्देश पर फतेहगंज थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पिता का कहना है कि 10 दिन गुजर जाने के बाद उसकी बेटी का पता नहीं चल सका है। फतेहगंज थाना पुलिस का कहना है कि युवकों से पूछताछ कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed