फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenage girl raped and murdered, mother demands exhumation of body

Banda News: किशोरी की दुष्कर्म कर हत्या, मां ने शव निकलवाने की मांग उठाई

Sat, 11 Apr 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 11 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped and murdered, mother demands exhumation of body
बांदा। 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर हमउम्र किशोर ने दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। आरोपियों के दबाव में पुत्री के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना उसका शव दफना दिया गया। पीड़ित मां ने पुलिस अधीक्षक से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने और आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन




गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह उसके पति और तीन बेटे भी बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घर में वह अपनी बेटियों के साथ अकेली रहती है। 15 दिन पहले गांव का ही किशोर उसके घर आया। जब महिला उठी तो आरोपी ने भागना चाहा। महिला ने उसकी बनियान पकड़ ली लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला। जब उसने अपनी बेटी से पूछा तो बेटी ने बताया कि आरोपी आए दिन उसे छेड़ता है और दुष्कर्म करता है।
विज्ञापन




दूसरे दिन आरोपी की मां व पिता उसके घर आए और उन्होंने धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह लड़की को उठा ले जाएंगे और हत्या कर देंगे। इसके बाद दो अप्रैल की रात करीब एक बजे आरोपी अपने एक साथी के साथ उसके घर आया। इस बीच उसकी पुत्री लघुशंका करने निकली तो उसके साथ दुष्कर्म किया। अपहरण कर ले जा रहे थे, तभी उसकी पुत्री के विरोध करने पर उन्होंने उसकी पुत्री की हत्या कर दी और शव को दरवाजे पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों के दबाव के चलते उसकी बेटी के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए शव दफना दिया गया। न ही उसकी रिपोर्ट लिखी गई और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।




पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों नाबालिग हैं। दोनों को साथ में किशोरी की मां ने देख लिया था। इस पर मां ने किशोरी के थप्पड़ मारे थे। इससे किशोरी ने खुदकुशी कर ली थी। ग्रामीणों और परिजनों ने किशोरी का शव भी दफना दिया था। अब किशोरी की मां आरोपी किशोर पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगा रही हैं। इस प्रकरण में एसडीएम और सीओ की निगरानी में शव को निकलवाने के आदेश दिए हैं। शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



पलाश बंसल



पुलिस अधीक्षक, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed