फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenage girl kidnapped from bus stand, report

Banda News: बस स्टैंड से किशोरी को किया अगवा, रिपोर्ट

Sat, 21 Sep 2024 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl kidnapped from bus stand, report
बांदा। माता-पिता के साथ चित्रकूट से दर्शन कर लौटी किशोरी को बरेली निवासी एक युवक बहलाकर अगवा कर अपने साथ ले गया। घटना के ढाई माह बाद मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पति व नाबालिग बेटी के साथ चित्रकूट दर्शन करने के लिए गई थी। दर्शन करके वह 26 जून को चित्रकूट से बांदा आई और बस स्टैंड पर उतरी। जब वह दोनों पति-पत्नी हमीरपुर के लिए बस का पता करने पूछताछ काउंटर में गए तो उसी समय बरेली निवासी एक युवक ने उसकी पुत्री को अकेला पाकर बहलाफुसलाकर अपहरण कर ले गया।
विज्ञापन

उसके बाद आरोपी ने फोन पर बताया कि वह उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली में अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के ढाई माह बीतने के बाद पीड़ित पक्ष उनके पास आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed