फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teen tappers blown away by storm, rain gave relief from heat

आंधी से उड़े टीन टप्पर, बारिश ने दी गर्मी से राहत

Sat, 21 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teen tappers blown away by storm, rain gave relief from heat
बांदा। 47 डिग्री तापमान से तप रहे मई के दूसरे पखवारे में शनिवार को मौसम ने करवट ली। दोपहर तक तेज धूप और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं से दोपहर बाद राहत मिली। बादल छाने के साथ ही जिले के कुछ इलाकों में तेज आंधी और बारिश हुई। तापमान में चार डिग्री की गिरावट आ गई। शाम को मौसम कुछ सुहावना हो गया। उधर, तेज आंधी से मुख्यालय सहित जिले के अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। देर रात तक अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जनपद के उत्तरी इलाके में यमुना नदी की बेल्ट में बारिश और आंधी का असर ज्यादा रहा। तिदंवारी संवाद के मुताबिक शाम करीब चार बजे तेज आंधी से कई टीन-टप्पर उड़ गए। कस्बे में बांदा-टांडा हाईवे पर बबेरू तिराहे पर लगा पीडब्ल्यूडी का दूरी सूचक बोर्ड टूटकर नीचे आ गिरा। लाइट पैनल भी ध्वस्त हो गया। कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। उधर, बबेरू संवाद के मुताबिक बबेरू व आसपास इलाकों में बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी और लू से राहत दी।
विज्ञापन

आंधी का सबसे ज्यादा असर मुख्यालय की बिजली व्यवस्था पर पड़ा। कई स्थानों पर एचटी लाइनें और उनके इंसुलेटर टूट गए। लाइनों पर पेड़ की टहनियां आ गिरीं। शहर को बिजली आपूर्ति करने वाला 33 केवी पीली कोठी सब स्टेशन ठप हो गया। देर शाम तक यह चालू नहीं हो सका। उधर, मेडिकल कालेज फीडर की लाइन भी ब्रेक डाउन हो गई। शहर के लगभग सभी इलाकों में बिजली का यह संकट देर रात तक जारी रहा। तुलसी नगर सब स्टेशन भी ठप हो गया। पावर कारपोरेशन कर्मी देर रात तक फाल्टों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा। लू का कहर जारी है। शनिवार को इससे एक और मौत हो गई। इसे मिलाकर एक पखवारे के अंदर लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। शनिवार को नगर पालिका परिषद सफाई नायक सुंदरलाल (50) निवासी छाबी तालाब ड्यूटी पर था। तभी लू से हालत बिगड़ गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में लू और मौसमी मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को भी जिला अस्पताल में लगभग 30 मरीज भर्ती किए गए और दो सैकड़ा से ज्यादा लोगों को उपचार के बाद दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed