{"_id":"43f6b74214b2832eaffdef319e2ff38e","slug":"team-banda-won-the-bundelkhand-level-kabaddi-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजबान टीम ने जीता बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजबान टीम ने जीता बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइफल क्लब मैदान पर बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मैच मेजबान बांदा टीम ने जीत लिया। मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव यादव ने मैच का उद्घाटन किया। पहला सेमीफाइनल हमीरपुर-तिंदवारा में हुआ।
विज्ञापन
इसमें हमीरपुर टीम जीती। दूसरे सेमीफाइनल में बांदा ने हथौरा को हराया। फाइनल में बांदा ने हमीरपुर को हराकर शील्ड जीत ली। सपा छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष प्रियांशू गुप्ता, जिला सचिव सनत कुमार दीपू, छात्र नेता विदित त्रिपाठी, राजन चंदेल आदि मौजूद रहे। आयोजक मंडल में नत्थू यादव, रामनारायण गुप्ता व कमल सिंह यादव शामिल रहे।
विज्ञापन