फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Team-A gets first rank for Rangoli

टीम-ए को रंगोली को पहला स्थान

Tue, 21 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Team-A gets first rank for Rangoli
राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज में वोटर अवर्नेस फोरम के तत्वावधान में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने टीमें बनाकर प्रतिभाग किया। टीम-ए की प्रियंका गुप्ता, यासमीन, आफरीन और सोनाली तथा टीम-बी में सौम्या, पुष्पा, रूबीना, मुस्कान और गुडिय़ा राजपूत शामिल रहीं।
विज्ञापन

टीम-ए को प्रथम स्थान मिला। प्राचार्य डा.दीपाली गुप्ता ने प्रतियोगिता की शुरूआत कराई। स्वीप प्रभारी डा.सबीहा रहमानी के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। निर्णायकों में डा.अंकिता तिवारी, डा.माया वर्मा और डा.जेबा खान शामिल थीं। डा.जेपी सिंह, डा.सपना सिंह आदि उपस्थित रहीं। डा.सबीहा ने बताया कि 21 जनवरी को यूथ फ्रेंडली क्लीनिक में डा.शबाना रफीक छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

पोस्टर से बताया जल और वन का महत्व
बांदा। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस में मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में चल रहे कार्यक्रमों में सोमवार को जल संरक्षण एवं वन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता और गोष्ठी हुई। 23 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर ने वन और जल का महत्व बताते हुए इनका दुरुपयोग रोकने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। सचिन चतुर्वेदी, पंकज बागवान, पुष्पेंद्र भाई, संजय निगम अकेला और प्रतियोगिता प्रभारी मनोज कुमार व उत्तम सिंह ने पोस्टरों का अवलोकन किया। साक्षरता क्लब के सदस्यों सहित शिक्षक डा.विवेक पांडेय, छोटेलाल और करुणेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।

महिला डिग्री कालेज में रंगोली का प्रदर्शन करतीं छात्राएं।

महिला डिग्री कालेज में रंगोली का प्रदर्शन करतीं छात्राएं।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed