फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teachers will not teach teachers for three days

परिषदीय स्कूलों में तीन दिन नहीं पढ़ाएंगे शिक्षक

Sun, 12 Aug 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 12 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teachers will not teach teachers for three days
बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक में पुरानी पेंशन मुद्दे पर 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई। यहां टीचर्स सोसायटी में आयोजित बैठक में अध्यक्षता कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि संघ के सभी ब्लाक अध्यक्ष और मंत्री अपनी समस्याएं संकलित करें।

विज्ञापन


20 अगस्त के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से संघ का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और इन समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन का आंदोलन और तेज होगा। इसी माह 29, 30 व 31 अगस्त को शिक्षक विद्यालयों में रहकर कार्य बहिष्कार करेंगे। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि पेंशन की मांग पूरी न होने तक आंदोलन में शामिल रहे। शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन और शेष वेतन आदि मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा हुई। 
विज्ञापन


बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रजीत सिंह, मंत्री मइयादीन यादव सहित संयुक्त मंत्री जयकिशोर दीक्षित और संघ के ब्लाक अध्यक्ष, मंत्री व अन्य पदाधिकारी और भुवनेंद्र यादव, राजेश द्विवेदी, विनय प्रताप सिंह, सुनील वर्मा, जोगेंद्र सिंह, विवेक यादव, राजवीर सिंह, छोटेबाबू, चंद्रशेखर त्रिपाठी, संतोष सविता, आशुतोष गौतम, राजेश कुमार यादव, हरवंश श्रीवास्तव, इंद्रजीत निषाद, केपी सिंह, राजेश तिवारी आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed