फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teachers will agitate against recovery of schools

Banda News: स्कूलों की वसूली के खिलाफ आंदोलन करेंगे शिक्षक

Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Teachers will agitate against recovery of schools
बांदा। माध्यमिक विद्यालयों में अवैध शुल्क वसूली का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक बुधवार को धरना देंगे। इस दौरान वे 25 अन्य मांगों को भी रखेंगे, जिनके पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. जानकी शरण व जिला मंत्री मोहम्मद बाकर ने कहा कि प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण होना चाहिए। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने को लेकर शिक्षक लंबे समय से आंदोलनरत है, लेकिन मांग नहीं मानी जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा नए शिक्षा सेवा चयन आयोग को वापस लेकर चयनबोर्ड को यथावत किए जाने, भ्रष्टाचार रहित ऑनलाइन स्थानांतरण की व्यवस्था दिए जाने, प्रधानाचार्यों की भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से किए जाने आदि मांगों को भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों से अवैध शुल्क वसूली हो रही है, इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed