{"_id":"614f644d8ebc3e01c03b0f74","slug":"teachers-took-out-torch-procession-banda-news-knp654452471","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। माध्यमिक शिक्षक संघ ने 15 सूत्री मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकालकर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिसमें पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने, वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य को समान वेतन देने, महंगाई भत्ते की कटौती वापस करने, स्थानांतरण नीति में संशोधन करने की मांग की।
इसके अलावा विनियमितीकरण से वंचित तदर्थ शिक्षकों को विनियमितीकरण करने, महिला शिक्षकों को अनुमन्य अवकाश सुविधा देने, सामूहिक बीमा 2014 को चालू करने, एस्मा को समाप्त करने सहित कई समस्याओं को ध्यान केंद्रित कराया है।
मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पतिराखन सिंह, कोषाध्यक्ष लाल बिहारी कुशवाहा, जिला मंत्री देशराज सिंह आदि शिक्षा मौजूद रहे।