फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teacher's son Pradeep Patel became SDO

Banda News: शिक्षक के बेटे प्रदीप पटेल बने एसडीओ

Fri, 24 Mar 2023 04:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 04:22 PM IST
विज्ञापन
Teacher's son Pradeep Patel became SDO
युवा पेज के लिए
विज्ञापन

फोटो-24 बीएनडीपी-03 एसडीएओ पद पर चयनित प्रदीप पटेल।
शिक्षक के बेटे प्रदीप पटेल बने एसडीओ
पहले ही प्रयास में मिली सफलता, श्रेय मां और बहन को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। कस्बे के नरैनी रोड निवासी अध्यापक स्व. रामसनेही पटेल के छोटे बेटे प्रदीप पटेल का चयन उत्तर प्रदेश आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में सहायक अभियंता के पद पर हुआ है। प्रदीप को नियुक्ति पत्र लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदान किया।
प्रदीप ने बताया कि बीएचयू से आईआईटी में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसी दौरान उसका चयन 15 लाख रुपये के पैकेज पर एक नामी कंपनी में हो गया। वे इस समय उसी कंपनी में सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहे थे। बताया कि सहायक अभियंता के पद पर पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता हासिल हुई है।
विज्ञापन

पिता का कोरोना काल में निधन हो गया था। बड़े भाई सुधीर पटेल और बहन वंदना ने तैयारी के लिए लगातार उत्साहवर्धन करते हुए सहयोग किया। प्रदीप ने अपनी सफलता का श्रेय मां चंद्रकली, बहन साधना समेत अन्य परिजनों और इष्टमित्रों को दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed