{"_id":"65f885ae6bebe8ef300fdc94","slug":"teachers-did-not-evaluate-in-protest-against-the-murder-of-a-colleague-banda-news-c-212-1-sknp1008-108306-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: साथी की हत्या के विरोध में शिक्षकों ने नहीं किया मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: साथी की हत्या के विरोध में शिक्षकों ने नहीं किया मूल्यांकन
विज्ञापन
बांदा। मुजफ्फर नगर में शिक्षक की हत्या के विरोध में शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार किया। साथ ही शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की।
जिले के डीएवी व आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। दोपहर दो बजे मुजफ्फर नगर में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की हत्या की सूचना आते ही मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक बाहर आ गए और नारेबाजी की। बाद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज में शोक सभा हुई शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश पांडय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना की घोर निंदा की। कहा कि दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाना चाहिए। कहा कि मूल्यांकन बहिष्कार एक दिन का था। कल से शिक्षक मूल्यांकन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष संदीप गर्ग, रमेशचंद्र, संतोष द्विवेदी, अजीत सिंह, मंगल प्रसाद, रणविजय, सत्येंद्र कुमार, बृजमोहन, मुकेश वर्मा, संतोष सिंह, कुलदीप तिवारी, अखिलेश शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, पंकज, हीरालाल, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।