फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teacher's Day - Primary schools of the district are surpassing the Convent School.

Banda News: शिक्षक दिवस-कॉन्वेंट स्कूल को पछाड़ रहे जिले के प्राइमरी स्कूल

Fri, 05 Sep 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 05 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Teacher's Day - Primary schools of the district are surpassing the Convent School.
फोटो 16 सीकेटीपी-6- परिचय- ​शिक्षक लवकेश अग्रवाल। संवाद
चित्रकूट। शिक्षा और व्यवस्था के मामले में प्राइमरी स्कूल कॉन्वेंट स्कूलों को भी पछाड़ रहे हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ (ब), शिवरामपुर प्राथमिक विद्यालय भाग एक व पथरामानी प्राथमिक विद्यालय की बदली सूरत कामयाबी की नई इबारत लिख रहे हैं।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ (ब) में आईसीटी लैब, किचन गार्डेन सहित व्यवस्थाएं हैं। तीन साल से लगातार खेल प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन हो रहा है। विज्ञान प्रतियोगिता में जनपद में पहला स्थान भी मिल चुका है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह ने वर्ष 2018 में तैनात हुए हैं। तब करीब 150 छात्र संख्या रही। इनके प्रयास से इस समय करीब 200 बच्चों का नामांकन हैं। प्रधानाध्यापक के प्रयास से स्कूल में 10 कमरे, खेल का मैदान व सामग्री, दिव्यांग व सार्वजनिक शौचालय, सभी कमरों में बिजली व पंखा की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किचन गार्डेन में हरी सब्जी तैयार की जाती है। बच्चों को पढ़ाने के लिए एलईडी भी लगवाया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल के दो बच्चों का राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में चयन हुआ है। स्वच्छता व उत्कृष्ट कार्यों के लिए तत्कालीन डीएम ने सम्मानित किया था। स्कूल में प्रधानाध्यापक के अलावा चार सहायक शिक्षक, तीन अनुदेशक, एक चपरासी है।

----------------------------------------



प्राथमिक विद्यालय बन गया अंग्रेजी मॉडल स्कूल
चित्रकूट। शिवरामपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र के स्थित प्राथमिक विद्यालय भाग एक अब अंग्रेजी मॉडल का स्कूल बन चुका है। खासियत यह है कि यहां पांच किमी दूर से भी अभिभावक किराए के वाहन से अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजते हैं। इसके लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक लवकेश अग्रवाल व उनकी टीम को डीएम ने दो बार सम्मानित भी किया। प्राथमिक विद्यालय शिवरामपुर भाग एक में इस समय 125 बच्चे नामांकित हैं। पिछले साल से यह संख्या 16 ज्यादा है। पूरे स्कूल में हरियाली व पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलता है। सभी बच्चे प्रतिदिन पूरी ड्रेस में आते हैं। यहां पुस्तकालय व मॉडर्न क्लास भी संचालित है। प्रधानाध्यापक ने निजी खर्च से यह व्यवस्था संचालित की है। कुल पांच शिक्षक इस स्कूल में पढ़ाई करा रहे हैं। सन 2016 से इस स्कूल में प्रधानाध्यापक के कामों को लेकर जिला प्रशासन ने संतुष्टि जाहिर की है। 2018 में स्वच्छता का पुरस्कार फिर निपुण भारत में 2023 च 2024 में पुरस्कार मिला है। संवाद
-------------------------------------------


शिक्षण कार्य के लिए मिल चुका पुरस्कार
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाॅक क्षेत्र के पथरामानी गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक लवलेश कुशवाहा को इस स्कूल में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य कराने के लिए दो बार जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार मिल चुका है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को स्मार्ट क्लास में एलईडी से पढ़ाई कराई जाती है। सभी बच्चों के लिए कुर्सी मेज उपलब्ध है। आरओ का पानी भी मिलता है।आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर यहां का मैनेजमेंट है। प्रधानाध्यापक बताते हैं कि स्कूल में 121 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। कुल पांच शिक्षक व एक शिक्षा मित्र प्रतिदिन समय से आते हैं। इसका परिणाम है कि इस स्कूल में हर साल नामांकन की संख्या बढ़ती है। पूरे स्कूल परिसर में इंटरलॉकिंग, बगीचा, झूले व सुरक्षित भवन है। उनके इस काम की जिला प्रशासन समेत प्रशासन भी सराहना कर चुके हैं। इस स्कूल को आईटीसी योजना के तहत भी पुरस्कार मिला है। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी-6- परिचय- शिक्षक लवकेश अग्रवाल। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी-6- परिचय- शिक्षक लवकेश अग्रवाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed