{"_id":"5e18c4e88ebc3e87cd194ec5","slug":"teachers-association-submitted-memorandum-to-public-representatives-banda-news-knp5376134134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों को सौंपे शिक्षक संघ ने ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों को सौंपे शिक्षक संघ ने ज्ञापन
विज्ञापन
विधायक बृजेश प्रजापति को ज्ञापन देते शिक्षक।
- फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी 21 सूत्री मांगों का मांगपत्र मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री को स्थानीय सांसद और विधायकों के माध्यम से भेजा है।
संघ ने सांसद और विधायक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। इससे वह आंदोलित हैं। इसी क्रम में यह प्रदेश व्यापी मांगपत्र प्रेषण आंदोलन किया जा रहा है।
पुरानी पेंशन बहाली, न्यूनतम वेतनमान में वृद्धि, प्रेरणा एप और सेल्फी आदेश को वापस लेने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षक विरोधी प्रावधानों को हटाने, छठवें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर कर सातवें की अनुशंसाओं में संशोधन करने आदि की मांगें शामिल रहीं। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह पटेल, मंत्री रामदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह पटेल, सुरेंद्र वीर सिंह, जसवंत सिंह परिहार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बांदा यूनिट ने मुख्यमंत्री को 12 सूत्री ज्ञापन भेजा है। इसमें माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड भंग न करने, वित्तविहीन मान्यता की धारा 7 में परिवर्तन, मानदेय वेतन निर्धारण, पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों का विनियमितीकरण, चिकित्सीय सुविधा आदि की मांगें शामिल हैं।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष डा.अवधेश कुमार वर्मा, मंत्री सुरेंद्र सिंह परिहार सहित अवधेश शर्मा, रामकरन वर्मा, मनोज कुमार सिंह, घनश्याम, विनीत वर्मा, देव कुमार, सत्यस्वरूप, कुंवर बहादुर, अमर सिंह, इंद्रजीत सिंह, इंद्रकुमार और आरचंद्रा आदि शामिल रहे।