फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teachers are expected to be released soon without financial honorarium

वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय का प्रस्ताव शासन के हवाले, शासनादेश जल्द जारी होने की उम्मीद

Wed, 21 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 21 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Teachers are expected to be released soon without financial honorarium

वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय के लिए प्रस्ताव निदेशालय ने शासन को भेज दिया है। जल्द ही शासनादेश जारी होने की उम्मीद है। यदि इसमें देरी हुई तो परीक्षा का बायकाट किया जाएगा। यह बात वित्त विहीन शिक्षकों की बैठक कही गई।

विज्ञापन


फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय देने की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव रामबदन यादव ने कहा कि सरकार जल्द ही बजट में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय की व्यवस्था करेगी। इसमें देरी की गई तो प्रदेश में वित्तविहीन शिक्षक बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ जिलाध्यक्ष आसिफ अली ने वित्त नियंतत्रक प्रदेश और संघ पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक का हवाला देकर कहा कि मानदेय प्रक्रिया तभी पूरी की जा सकती है जब सभी शिक्षक/शिक्षणेतर कर्मचारियोंका ब्योरा डीआईओएस के माध्यम से शासन को भेजा जाए। यह मानदेय अगले बजट से लागू होगा।

जिला उपाध्यक्ष नंदराम धुरिया, महामंत्री अकील अहमद ने भी बैठक को संबोधित किया। ऋषिकांत द्विवेदी, रोहित मिश्र, सूर्य प्रकाश, रामनरेश, फरहत उल्ला खां, बालकृष्ण वाजपेई, रफीक खां, हसन खां, सुरेश कुमार, कमलेश, देवेंद्र खरे, नादिर खां, नईमुद्दीन सिद्दीकी, हिना परवीन, सतीशचंद्र, अकबर अली, सत्यलाल आदि शामिल रहे।

15 दिन में डीआईओएस को मिलेगी सूची
बबेरू। स्वर्गीय हरी प्रसाद सिंह सिंगरौर आवासीय इंटर कॉलेज में वित्तविहीन शिक्षक संघ की बैठक में भी मानदेय का मुद्दा छाया रहा। प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव ने कहा कि जल्द ही मानदेय मिलेगा। प्रस्तावित सूची 15 दिन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आ जाएगी। महामंत्री रामरतन यादव ने सदस्यता अभियान पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता डीडीसी गजेंद्र सिंह पटेल (प्रदेश महासचिव) ने की। विजयपाल सिंह (लवकुश इंटर कालेज), मनोज उपाध्याय, अनिल कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार, मनीष कुमार, सीमा श्रीवास्तव, रामहित पटेल, रामजीत साहू, रमेश दिनकर, शिवाकांत साहू आदि टीचर उपस्थित रहे। 

प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव घोषित
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की चुनाव तिथि घोषित कर दी गई है। बुधवार को संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष शिवरतन सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश संगठन ने जनपदीय निर्वाचन की तिथि 25 जनवरी निर्धारित की है। प्रदेश अध्यक्ष लल्लन मिश्रा ने जिले के लिए चुनाव अधिकारी व चुनाव पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए हैं।


बैठक में तय किया गया कि निर्वाचन अवधि तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी न होने पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। संघ के वरिष्ठ सदस्य अवनींद्र सिंह पटेल के निधन पर श्रद्धांजलि दी। बैठक में मइयादीन यादव, सुघर सिंह, प्रजीत सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, केपी सिंह, श्याम नारायण शुक्ला, राकेश सिंह, विनय सिंह, श्यामलाल, अवधेश तिवारी, जोगिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed