{"_id":"7082a288d2d86617a0c22c0140d9f76c","slug":"teacher-died-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में टीचर की मौत, छात्र समेत 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में टीचर की मौत, छात्र समेत 4 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोडर की टक्कर से बाइक सवार परिषदीय विद्यालय के टीचर की मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में छात्र समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के शिवरामपुर निवासी जितेंद्र मिश्रा (40) पुत्र सतीशचंद्र परिषदीय विद्यालय, घंडुवा (महोबा) में टीचर थे। वह यहां जेल रोड पर किराए के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। मंगलवार को दोपहर वे स्कूल बंद होने के बाद वापस बाइक से घर आ रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोयरा तिराहे के पास लोडर की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीर उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया। लोडर चालक वाहन लेकर भाग निकला। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। टीचर के तीन साल का एक पुत्र है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में राजादेवी डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र अनूप मिश्रा (20) पुत्र शिवलाल निवासी महुआ (गिरवां) गांव से स्कूल आते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। वहीं बनियाखोड़ (मटौंध) निवासी पुष्पेंद्र (18) पुत्र रमेशचंद्र मंगलवार को दोपहर जमालपुर से लोडर पर गाय लेकर गांव आ रहा था।
भूरागढ़ बाईपास के पास लोडर पलट जाने से वह घायल हो गया। उसकी ममेरी बहन दिव्यांशी (8) भी घायल हुई। पुष्पेंद्र को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, सोमवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग निवासी राजकरन (45) पुत्र रमेश कुमार रिक्शा लिए रोडवेज बस स्टैंड के पास खड़ा था।
सामने से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा पास खड़ी सीओ सदर की जीप पर जा भिड़ा। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। घायल रिक्शा चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।