फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teacher cheated in the name of getting a job, report

Banda News: नौकरी लगवाने के नाम पर शिक्षक ने की ठगी, रिपोर्ट

Wed, 18 Oct 2023 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Teacher cheated in the name of getting a job, report
तिंदवारी। नौकरी लगवाने के नाम पर एक शिक्षक ने छह लाख रुपये ठग लिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी नीरज पाल ने एसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान पहले से परिचित प्रयागराज के सहसों, बाजार शेख अदमनपुर के एक कॉलेज के शिक्षक अनिल मिश्रा व उसकी पत्नी अर्चना मिश्रा ने प्रयागराज हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर बारह लाख रुपये मांगे, जिसमें छह लाख रुपये वह नौ जून 2022 को तीन बार में शिक्षक की पत्नी के खाते में भेज दिये। कुछ दिन बाद जब नौकरी की बात की तो गाली गलौज करने लगे। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी कौशल सिंह का कहना है कि शिक्षक दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed