{"_id":"65f9ebb4e3b2ddac1d046644","slug":"taught-women-to-make-herbal-gulal-and-colors-banda-news-c-212-1-bnd1003-108334-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिलाओं को हर्बल गुलाल व रंग बनाना सिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिलाओं को हर्बल गुलाल व रंग बनाना सिखाया
Wed, 20 Mar 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
बांदा। हेस्को संस्थान देहरादून व मंगल भूमि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत अंधाव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। इसमें महिलाओं को हर्बल रंग और गुलाल बनाने के तौर-तरीके बताए।
प्रशिक्षु अंकिता विश्वकर्मा ने कहा कि हर्बल रंग व अबीर तैयार करना बेहद आसान है। आरारोट के साथ जिस कलर का गुलाल बनाना है, उस रंग के फूल व पत्ती को मिलाकर सुखाना है और पेस्ट बना देना है। संरक्षक देवनाथ गर्ग ने प्रशिक्षक त्रिलोक, गीता, धीरज को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संस्था के रामबाबू तिवारी ने कहा कि इस बार गांव में होली सूखी मनाई जाएगी। अधांव सहित भभुआ, मर्का गांव की 70 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया। प्रतिभा, आशा देवी, अनामिका, मीनू, प्रतिभा देवी, गोमती, उत्तरा, अंकिता, रामलली, श्रेष्ठि, सोनिया, मुन्नी, अंजली, सुधा आदि रहीं। (संवाद)