{"_id":"6a8f34a4c488f40e29000e37","slug":"taught-the-driver-and-conductor-a-lesson-in-courtesy-banda-news-c-212-1-bnd1021-151339-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चालक-परिचालक को शालीनता का पाठ पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चालक-परिचालक को शालीनता का पाठ पढ़ाया
Thu, 27 Aug 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बांदा। आगामी रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को सुरक्षित यात्रा देने के लिए परिवहन विभाग ने कड़े कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री और परिवहन आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में निजी बस संचालकों एवं ऑटो-टैक्सी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने चालकों व परिचालकों को महिलाओं और अन्य यात्रियों से संवेदनशील व्यवहार करने को कहा। वाहन स्वामियों को अपने स्टाफ का चरित्र सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।
त्योहारी भीड़ के मद्देनजर निजी बस अड्डों पर चालकों का नशा जांच यंत्र से परीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) उदयवीर सिंह और सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्याम लाल मौजूद रहे। (संवाद)