{"_id":"0dcf880b984ab7b223c0f33c3afee358","slug":"taking-an-oath-to-follow-the-touch-judge-heights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ का पालन कर लें तो न्याय छुएगा ऊंचाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ का पालन कर लें तो न्याय छुएगा ऊंचाइयां
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश सूर्यप्रकाश केसरवानी ने कहा है कि अधिवक्ता संघ पदाधिकारियों ने जो शपथ ग्रहण की है इनका अक्षरश: पालन कर लें तो बार और बेंच के रिश्ते हमेशा गरिमामयी बने रहेंगे। नई ऊंचाइयों को छुएंगे। पीड़ित पक्ष न्याय के निर्णय से आत्म संतुष्टि पाएंगे।
विज्ञापन
शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला अधिवक्ता संघ परिसर में भव्य समारोह के बीच अधिवक्ता संघ के नए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश श्री केसरवानी ने उन्हें शपथ दिलाई।
विज्ञापन
जिला न्यायाधीश रामकृष्ण गौतम ने कहा कि बांदा बार एसोसिएशन प्रदेश के विशिष्ठ अधिवक्ता संघों में से एक है। यहां के अधिवक्ता विद्यता से परिपूर्ण हैं। बार की एकता और अधिवक्ताओं में भाईचारे की जो मिसाल यहां नजर आती है वह बेमिसाल है। अनुशासन भी शानदार है।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद, सेवानिवृत्त आईएएस मूलचंद्र यादव, पूर्व सांसद व अधिवक्ता रामरतन शर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जागेश्वर सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह गौतम, रणवीर सिंह चौहान, रामकृष्ण त्रिपाठी आदि ने भी समारोह को संबोधित किया। महासचिव प्रयागदत्त अवस्थी ने घोषणा की कि अधिवक्ताओं को विधि व्यवसाय में और माहिर करने के लिए हर माह के तीसरे शनिवार को संघ भवन में सेमिनार आयोजित किया जाएगा। समारोह का संचालन आनंद सिन्हा ने किया। इसके पूर्व समारोह की शुरूआत सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। नजदीक स्थित मंदिर में भी फूल चढ़ाए गए। समारोह में एडीजे बृजलाल चौरसिया, राम कुमार, संजय सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सीजेएम रामदयाल, एसीजेएम प्रथम संजय मिश्रा, एसीजेएम द्वितीय तबरेज अहमद, सिविल जज विनीत नारायण पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और चेयरमैन विनोद जैन व अन्य राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित रहे।