{"_id":"bf5dd96959c386af635c7b5484d06901","slug":"take-missing-cases-seriously-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमशुदा मामलों को गंभीरता से लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमशुदा मामलों को गंभीरता से लें
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मानव तस्करी और बाल दुराचार की घटनाएं रोकने के लिए कार्यशाला में पुलिस अफसरों व थानाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया। दिल्ली से आए प्रशिक्षक ने प्रोजेक्टर के जरिये प्रदेश की कुछ प्रमुख घटनाओं से रूबरू कराया और रोकथाम के तरीके बताए।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को शक्तिवाहिनी संस्था के सुधीर राव ने पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण में बताया कि मानव तस्करी की घटनाएं बढ़ी हैं। तस्कर लोगों को फुसलाकर एक स्थान से दूसरे स्थान भेजकर रुपये कमा रहे हैं। इसलिए गुमशुदा व्यक्ति की पड़ताल जरूर की जाए।
विज्ञापन
पता लगाएं कि कहीं तस्करी का शिकार तो नहीं हुआ। यह भी बताया कि बाल दुराचार की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। शोषण भी हो रहा है। इसे रोकने के लिए प्लान के साथ काम करना होगा। आधुनिक तकनीक (व्हाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर आदि) के जरिए लापता बच्चों की तलाश के तरीके बताएं।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य साइबर क्राइम की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह व प्रभात कुमार, आरआई लालचंद्र चौधरी समेत निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।