फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Take action against criminals under Gangster and Goonda Act

Banda News: मवेशियों को बचाने में पलटी कार, दंपती और बेटियों समेत छह जख्मी

Sun, 27 Apr 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Take action against criminals under Gangster and Goonda Act
बांदा। सड़क पर घूम रहे मवेशियों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार की देर शाम सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दंपति और दो बेटियों समेत छह लोग जख्मी हो गए। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार किया गया। सूचना पाकर डीएम जे. रीभा और एसपी पलाश बंसल मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां घायलों का हाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव के पास शनिवार देर शाम सड़क पर मवेशी आ जाने से अनियंत्रित होकर कार पलट गई। इसमें सवार गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी गांव निवासी प्रेमशंकर उपाध्याय (40), उनके भाई श्यामबाबू (45), पत्नी सुमन (35), दो बेटियां गौरी (12) और पूजा (9) के अलावा राजनेत्र पांडेय (28) घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कार चालक श्यामबाबू ने बताया कि वह मसुरी गांव से बांदा आ रहे थे, तभी रेउना गांव के पास अचानक तीन भैसें सड़क पर आ गईं। बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed