{"_id":"680e7467c41220e76c01f893","slug":"take-action-against-criminals-under-gangster-and-goonda-act-banda-news-c-212-1-bnd1006-125643-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अपराधियों पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट में करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अपराधियों पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट में करें कार्रवाई
विज्ञापन
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टॉपटेन, इनामी और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा।
शनिवार की रात पुलिस लाइन में बैठक में एसपी ने संगठित और गिरोहबंद अपराधों पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एसपी ने मातहतों को निर्देशित किए कि सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि मुख्य चौराहों, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप, शराब की दुकानों, सर्राफा दुकानों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगें। इसके लिए सभी संबंधित लोगों व संस्थानों से बात कर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में गश्त की जाए।
सुनसान स्थानों पर पीआरवी प्वाइंट बनाया जाए। कहा कि विवेचनाओं को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने में लापरवाही न करें। शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाए। एसपी ने कहा कि किसी भी पुलिस कर्मी को कार्य और व्यक्तिगत कोई समस्या हो तो वह उनसे व्यक्ति रूप से मिल सकते हैं और किसी भी समय मोबाइल पर बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की समस्याओं का हर संभव निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।