फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Symptoms of cancer will be identified in medical college

मेडिकल कालेज में कैंसर के लक्षणों की होगी पहचान

Fri, 04 Feb 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of cancer will be identified in medical college
मेडिकल कालेज के पेरिफेरल नोडल सेंटर में डा.शैलेंद्र यादव स्टाफ के साथ। - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते राजकीय मेडिकल कालेज में कैंसर के मरीजों की पहचान के लिए पेरिफेरल नोडल सेंटर शुरू हो गया है। विश्व कैंसर दिवस पर इसकी यहां पर शुरूआत हो गई। यहां मरीजों की काउंसिलिंग और जांच में लक्षण प्रतीत होने के बाद संदिग्ध रोगी को इलाज के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। साथ ही लोगों को कैंसर रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (लखनऊ) ने रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में नोडल सेंटर शुरू करने की अनुमति दी है। सेंटर के प्रभारी वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. शैलेंद्र यादव और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अतहर अहमद बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सभी विभागों में आने वाले मरीजों की प्रभारी डाक्टर काउंसिलिंग कर जांच कराएंगे। लक्षण प्रतीत होने पर संदिग्ध मरीज को लखनऊ मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा जाएगा। प्रभारी डॉ. शैलेंद्र यादव ने बताया कि सेंटर में काउंसिलिंग व जांच के बाद अब तक पांच मरीजों को लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बताया कि तंबाकू, शराब व धूम्रपान आदि रासायनिक तत्वों के इस्तेमाल से कैंसर रोगी बढ़े हैं। देश में हर साल लगभग 12 लाख नए कैंसर रोगी की पहचान हो रही है। इनमें हर साल 7 लाख की मृत्यु हो रही है।
सबसे ज्यादा मुंह, गले, स्तन, फेफड़ों और बच्चेदानी के कैंसर के केस मिल रहे हैं। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अतहर अहमद ने बताया कि महिलाओं में गर्भाशय, स्तन व अंडाशय कैंसर के केस ज्यादा मिल रहे हैं। समय से पहचान होने पर इससे बचा जा सकता है।

कैंसर से बचाव के उपाय
धूम्रपान, तंबाकू, सुपाड़ी, गुटका, शराब का सेवन न करें। विटामिन युक्त और रेशे वाला (हरी सब्जी, फल आदि) पौष्टिक भोजन करें। कीटनाशक व खाद्य संरक्षण रसायनों से युक्त भोजन साफ करके खाएं। अधिक तले, भुने, बार-बार गर्म किए तेल में बनी चीजों का सेवन न करें। भोजन में नमक अधिक न हो। वजन सामान्य रखें और नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed