{"_id":"628532bf2a34f43ac7441281","slug":"suspended-si-opens-front-against-inspector-banda-news-knp6975312170","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित एसआई ने इंस्पेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित एसआई ने इंस्पेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। छेड़छाड़ की शिकायत लेकर आए पिता पर उल्टा कार्रवाई कर देने के मुद्दे पर कोतवाली इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के बीच छिड़ी जंग और तेज हो गई है। दोनों के बीच कोतवाली में ही हुई मारपीट पर पुलिस अधीक्षक ने सब इंस्पेक्टर को दो दिन पूर्व निलंबित कर दिया था। अब निलंबित सब इंस्पेक्टर आशीष पटेल ने पुलिस महानिरीक्षक को अर्जी देकर कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश तिवारी के विरुद्ध रिपोर्ट और निलंबन की मांग की है।
एक गांव में लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर थाने पहुंचे पिता पर सब इंस्पेक्टर आशीष पटेल ने उल्टा कार्रवाई कर दी थी। इस पर कोतवाली इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर आमने-सामने आ गए और दोनों में मारपीट हुई थी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने सब इंस्पेक्टर आशीष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। अब बुधवार को निलंबित सब इंस्पेक्टर आशीष ने पुलिस महानिरीक्षक को दी अर्जी में इंस्पेक्टर राकेश तिवारी पर अभद्रता और मारपीट कर घायल कर देने और पिस्टल निकालकर मारने को दौड़ने जैसे आरोप लगाए हैं। कहा कि उसके कमरे की कुंडी तोड़ दी गई और उसकी पिस्टल तथा दस्तावेज इंस्पेक्टर उठा ले गए। देर रात इंस्पेक्टर ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी।
आरोप लगाया कि उन पर दर्ज रिपोर्ट की विवेचना कर रहे गिरवां थाना इंस्पेक्टर पर जल्दी चार्जशीट दाखिल करने का दबाव बनाया जा रहा है। इंस्पेक्टर पहले भी दो उप निरीक्षकों के साथ अभद्रता कर चुके हैं। सब इंस्पेक्टर ने पुलिस महानिरीक्षक से अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा है कि इंस्पेक्टर राकेश तिवारी को निलंबित किया जाए ताकि विवेचना निष्पक्ष हो। साथ ही उन पर मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि घटना की पूरी सच्चाई अधिकारियों को पता है। अपनी गलतियां छिपाने और कार्रवाई से बचने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।