फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sunita fielded by the BJP

सुनीता को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

Thu, 04 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 04 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sunita fielded by the BJP

बांदा। तिंदवारी के ब्लाक प्रमुख पद पर सपा विधायक

विज्ञापन
विशंभर सिंह यादव की पुत्रवधू के निर्विरोध निर्वाचित होने की कोशिशों को झटका लगा है। भाजपा ने यहां से सुनीता यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

यह वहीं सुनीता हैं, जिनके घर मंगलवार की रात सपा विधायक के पुत्र और उसके साथियों ने मारपीट की थी। इसमें उनके विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है। भाजपा ने बड़ोखर ब्लाक से भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यहां विशंभर सिंह लालू चुनाव लड़ेंगे।

बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने सुनीता यादव और लालू सिंह को प्रत्याशी घोषित किया। इन्हें भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई।

जिलाध्यक्ष के मुताबिक सुनीता के साथ 20 बीडीसी सदस्य भी भाजपा में शामिल हुए हैं। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र भी मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा नेता दबंगई और दादागिरी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। अन्य प्रत्याशियों को धौंस धमकी और हमले कर डराना चाहते हैं। सुनीता यादव इसकी बानगी है। भाजपा नेताओं ने सुनीता और उसके समर्थकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि सपाइयों के जुल्म के विरोध में सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

सत्ताधारी दल के लोगों की लूटखसोट और जुल्म को अफसर रोकने के बजाय खामोश हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता रामहित निषाद, अखिलेश श्रीवास्तव, बाल मुकुंद शुक्ला, अशोक त्रिपाठी जीतू, जगराम सिंह, संतोष गुप्ता, पंकज रैकवार, प्रभा गुप्ता, राज नारायण द्विवेदी भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed