Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sun God was not seen, vehicles moved with headlights on.

Banda News: सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन, हेडलाइट जलाकर चले वाहन

Thu, 18 Dec 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sun God was not seen, vehicles moved with headlights on.
28 सीकेटीपी-4- परिचय- कोहरे के बीच हाईवे पर गुजरते वाहन । -संवाद
चित्रकूट। पश्चिमी विक्षोभ के बाद बृहस्पतिवार को धर्मनगरी में कोहरे का असर दिखा। घने कोहरे व ठंड ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। कुहासे से दृश्यता बेहद कम रही। सड़कों पर हेडलाइट जलाकर वाहन रेंगते नजर आए। दिन भर छाई धुंध से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में शीतलहर ने हर किसी की कंपकंपी छुड़ा दी। गलन से कांपते लोग राहत पाने को अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे रहे, हालांकि सार्वजनिक स्थलों पर कहीं भी अलाव जलते नहीं दिखे।
विज्ञापन

सर्दी के सीजन में बृहस्पतिवार को पहली दफा सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह लोग सोकर उठे तो चारों तरफ घना कोहरा दिखा। धुंध से दृश्यता बेहद कम थी। 50 से 60 मीटर दूरी भी साफ नहीं थी। ऐसे में सड़कों पर हेडलाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। दिन भर कोहरे की चादर तनी रही। भीषण गलन ने परेशान कर दिया। दिन में 8 किमी. प्रति घंटे की स्पीड सर्द हवा चलने से लोगों ने खुद को गर्म कपड़ों में लपेटा, फिर भी लोगों की कंपकंपी छुड़ाती रही।
विज्ञापन

शाम गहराते ही कोहरा व गलन सितम ढाने लगी। हर कोई अपने घर में दुबक गया। शहर की सड़कें रात नौ बजे के बाद वीरान सी हो गईं। कृषि विज्ञान गनीवां के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले पांच दिनों में इस तरह का मौसम रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। पारा गिरने के साथ कोहरे व गलन का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर आंबेडकर नगर 4.45 तो अहमदाबाद एक्सप्रेस 3 घंटा लेट
बृहस्पतिवार को उत्तर मध्य रेलवे की कई ट्रेनें देर से दौड़ीं। अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटा देर से आई। इसी प्रकार ग्वालियर एक्सप्रेस 1.30 घंटा देर से आई। इसके यहां पर आने का समय 10.43 बजे है लेकिन यह ट्रेन भी दोपहर को 12 बजकर 13 मिनट पर यहां पहुंची। बलिया एक्सप्रेस भी एक घंटा देर से 5.11 बजे आई। चंबल एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट रही। प्रयागराज एक्सप्रेस भी 40 मिनट देर से आई। इसके अलावा डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 4.45 घंटा देर से चल रही है। इस ट्रेन के यहां आने का समय 5.42 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 10.27 बजे पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed