फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sumit, Yogendra top in general knowledge, Jyoti tops in painting

Banda News: सामान्य ज्ञान में सुमित, योगेंद्र, चित्रकला में ज्योति अव्वल

Sun, 27 Oct 2024 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sumit, Yogendra top in general knowledge, Jyoti tops in painting
बबेरू। ललित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से छह सेंटरों में सामान्य ज्ञान, निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं कराईं गई थी। विजेता प्रतिभागियों को रविवार को महर्षि कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने प्रमाणपत्र और मेडल देकर दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है।
विज्ञापन

कस्बे सिटी पैलेस में आयोजित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा छह सेंटरों में बबेरू, मुरवल, ओरन, कमासिन, बिसंडा, बांदा में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें पांच सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। सामान्य ज्ञान सीनियर में स्व. हरीप्रसाद सिगरौर इंटर कॉलेज बबेरू के सुमित कुमार प्रथम, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू के युवराज सिंह यादव द्वितीय, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू की मनीषा देवी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

जूनियर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्व. हरी प्रसाद सिगरौर इंटर कॉलेज के योगेन्द्र कुमार प्रथम, शान्ति स्वरूप पांडेय इंटर काॅलेज के सुनील प्रजापति द्वितीय और स्व हरी प्रसाद सिंगरौर इंटर कालेज बबेरू के दीपकराज तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर चित्रकला प्रतियोगिता में महर्षि कन्या इंटर कॉलेज बबेरू की ज्योति प्रथम, महर्षि कन्या इंटर कॉलेज की खुशबू द्वितीय, महर्षि कन्या इंटर कॉलेज की लक्ष्मी प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला जूनियर में मेजर आरआर पब्लिक स्कूल बबेरू के ऐशन्यदीप यादव प्रथम, महर्षि कन्या पीठ इंटर काॅलेज की सोनम सिंह द्वितीय ओर वंदना यादव पिंडारन तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को शील्ड मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं में निखार आता है। विशिष्ट अतिथि शिक्षक रामकरन साहू, अशोक उपाध्याय, पूनम रस्तोगी ने आयोजकों को बधाई दी। अध्यक्षता अशोक शिवहरे ने की। संचालन की जिम्मेदारी लवरुद्र प्रताप ने निभाई।

वेदमित्र, नरेंद्र अवस्थी, माया गुप्ता, जयकिशन जैकी, मंगलेश चतुर्वेदी, अमरनाथ दुर्गा प्रसाद, बसंत लाल, दिनेश, आकाश, वैभव, प्रतीक कुशवाहा, धीरज, कुलदीप, दिनेश चतुर्वेदी, राजेश प्रजापति, निषाद राज, आकाश, महिमा गुप्ता, हिमांशी, अमर जीत, हिम्मत, विवेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed