{"_id":"6265975ce3a2bb60cd33f10f","slug":"suggestion-of-technical-solution-by-connecting-sensor-banda-news-knp693092051","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसर से जोड़कर तकनीकी उपाय का सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंसर से जोड़कर तकनीकी उपाय का सुझाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कुछ ऐसी तकनीक अपनाई जाए कि दोपहिया वाहनों को सेंसर से जोड़कर बगैर हेलमेट लगाए वाहन स्टार्ट न हो। यह सुझाव रविवार को चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन गोष्ठी में ट्रांसपोर्ट यूनियन सदस्य मयंक शुक्ला ने दिया।
आरटीओ कार्यालय में आयोजित समापन गोष्ठी में यात्री कर/माल कर अधिकारी रामसुमेर यादव ने सप्ताह में हुए आयोजनों की आख्या पेश की। मंडलीय मास्टर ट्रेनर डा.पियूष मिश्र ने शिक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर किए गए कार्यों के बारे में बताया।
अभिभावकों से कहा कि अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चार पहिया वाहन चलाने को हरगिज सहमति न दें। इसके नतीजे गंभीर हो सकते हैं। बच्चों को शौकिया वाहन चलाने से भी रोकने को कहा। हेलमेट/सीट बेल्ट पर जोर दिया। यात्री कर अधिकारी शिव कुमार मिश्र ने सभी का आभार जताया। सामूहिक रूप से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की शपथ ली गई।