फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Subsidy fixed at 24, cylinders crossed 985

सब्सिडी 24 पर टिकी, सिलिंडर 985 पार

Sat, 26 Mar 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Subsidy fixed at 24, cylinders crossed 985
बांदा। विधानसभा चुनाव और होली के निपटते ही आम आदमी के चूल्हे-चौके का खर्च बढ़ गया है। घरेलू सिलिंडर में एकमुश्त 50 रुपये की वृद्धि कर दिए जाने से चित्रकूटधाम मंडल के लगभग पौने 9 लाख गैस उपभोक्ताओं की जेब पर 4 करोड़ रुपये से ज्यादा मासिक बोझ बढ़ गया है। दूसरी तरफ उपभोक्ताओं को भी मिलने वाली सब्सिडी में कोई इजाफा नहीं किया गया है। यह जस की तस 24 रुपये ही बनी हुई है। जबकि सिलिंडर 985 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन

पिछले करीब 5 महीनों से घरेलू गैस स्थिर थी। हालांकि इनमें वृद्धि की चर्चाएं लगातार चल रहीं थीं। माना जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के पहले सरकार उपभोक्ताओं को नाराज नहीं करेगी और हुआ भी यही। चुनाव निपटते ही घरेलू गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा हो गया।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में इसकी कीमत 932 रुपये से बढ़कर 985 रुपये हो गई। होली में गैस का खर्च ज्यादा हुआ। पर्व निपटते ही सिलिंडर की मांग बढ़ गई। इसी बीच उपभोक्ता सिलिंडर बुक कराने पहुंचे तो 50 रुपये की जेब और हल्की करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में करीब 8 लाख 64 हजार घरेलू गैस उपभोक्ता बताए गए हैं। प्रत्येक उपभोक्ता को माह में एक सिलिंडर खर्च का औसत रख लिया जाए तो 50 रुपये की वृद्धि 4 करोड़ का आंकड़ा पार कर रही है। मंडल मुख्यालय बांदा जनपद में लगभग 40 घरेलू गैस एजेंसियां हैं।

सबसे ज्यादा इंडियन ऑयल की हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर के बाद अब गैस में यह वृद्धि हुई है। उधर, उपभोक्ताओं को यह मलाल है कि सिलिंडर की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन सब्सिडी ज्याें कि त्यों मात्र 24 रुपये ही मिल रही है। पिछले करीब एक वर्ष से इसमें कोई इजाफा नहीं हुआ, जबकि सिलिंडर के दाम 100 रुपये से ज्यादा बढ़ गए।
चित्रकूटधाम मंडल में घरेलू गैस उपभोक्ता
बांदा : 3,03,014, चित्रकूट : 1,68,215, हमीरपुर : 2,30,326 व महोबा : 1,62,261
नोट- ये आंकड़े पिछले महीनों के हैं। इनमें कुछ वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed