फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students Shramdan

छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

Wed, 13 Feb 2019 11:29 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Wed, 13 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Students Shramdan
श्रमदान से गड्ढे खोदतीं महिला डिग्री कालेज की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय महिला डिग्री, एकलव्य महाविद्यालय, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय और जिला परिषद कृषि महाविद्यालयों के एनएसएस शिविर जारी हैं।  बुधवार को महिला डिग्री कालेज की प्रथम व द्वितीय इकाई के शिविर में छात्राओं हरदौल तलैया मेें श्रमदान से जल संरक्षण के लिए गड्ढे खोदे। विद्यालय स्टाफ ने भी भागीदारी की। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सबीहा रहमानी व डॉ. जेबा खान और अंकिता तिवारी ने निर्देशन किया। दूसरे सत्र की गोष्ठी में जल संरक्षण और मादक पदार्थों से होने वाले नुकसान बताए। डॉ. दीपाली गुप्ता, डॉ. राजनारायण सिंह, रजनी भार्गव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण पांडेय ने की। 

विज्ञापन


राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय की प्रथम इकाई के मथनाखेड़ा में शिविर के अंतिम दिन विद्यालय परिसर की सफाई और रंगरोगन किया। जेएन कालेज की डॉ. मनोरमा अग्रवाल, अतर्रा पीजी कालेज के डॉ. अवधेश मिश्रा आदि शामिल हुए। अध्यक्षता स्वामी त्यागी महाराज ने की। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन कार्यक्रम अधिकारी छोटेलाल ने किया। इसी महाविद्यालय की द्वितीय इकाई के बिसंडी गांव में चल रहे शिविर में अंतिम दिन विद्यालय परिसर की सफाई की गई। अध्यक्षता प्रो. डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने की। महिला डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण पांडेय, पिपरहरी प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार, विद्यालय प्रधानाचार्य जमाल उल्ला खां आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक कुमार पांडेय ने सभी का आभार जताया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।  
विज्ञापन


जिला परिषद कृषि महाविद्यालय प्रथम इकाई के बड़ोखर खुर्द में चल रहे शिविर में 7वें दिन पंचायत कार्यालय परिसर की सफाई की गई। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र सिंह,  शिव कुमार गुप्ता, डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. सुनील, डॉ. नवीन पांडेय, प्रशांत, शरद नामदेव सहित छात्र योगराज, मोहित, निखिल सोनी आदि शामिल रहे। एकलव्य महाविद्यालय, दुरेड़ी के प्रथम व द्वितीय इकाइयों के विशेष शिविर समाप्त हो गए। सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत के साथ अंतिम दिन शुरूआत हुई। समाजसेवी कन्हैयालाल ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ.कृष्णपाल प्रजापति और छात्राओं की सराहना की। प्रधानाध्यापक माया देवी सहित नीतू सिंह, अनीता देवी और इंद्रा पुरवा व कुंभारन डेरा के ग्रामीण उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अतर्रा पीजी कालेज के शिविर खत्म  
अतर्रा। पीजी कालेज की एनएसएस प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाइयों का सात दिवसीय शिविर बुधवार को खत्म हो गया। इकाई व दो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बालेश्वर और ब्रजनाथ पांडेय ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और तालाब कुओं को संरक्षण के लिए प्रेरित किया। तृतीय इकाई प्रभारी डॉ. तरुण शर्मा ने गांव को साफ रखने पर जोर दिया। रोगों से बचाव के उपाए बताए। प्राचार्य डॉ.एके श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को समाजसेवा के प्रति प्रेरित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ.आरआ द्विवेदी, डॉ.जीपी यादव, डॉ.ओपी तिवारी, डॉ.राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed