{"_id":"f704dcff0ec4f73af0ab860c32f1c746","slug":"students-protested-against-admission-form-fee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश फार्म शुल्क में इजाफा पर भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश फार्म शुल्क में इजाफा पर भड़के छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रवेश फार्म का मूल्य दो गुना करने पर छात्रों का आक्रोश भड़क उठा। सोमवार को जेएन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सड़क जाम कर नारेबाजी की। वे बढ़ा शुल्क वापस लेने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
सपा छात्रसभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम नारायण त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह मोंटी की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने सुबह कॉलेज में हंगामा किया। उनका कहना था कि पिछले वर्ष प्रास्पेक्टस की कीमत 200 रुपये थी। इस वर्ष इसकी कीमत 400 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
जबकि राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में 20 और अतर्रा पीजी कॉलेज में मात्र 100 रुपये में प्रवेश फार्म दिए जा रहे हैं। प्राइवेट कॉलेज भी ढाई सौ रुपये में प्रवेश फार्म दे रहे हैं। छात्र नेता सनत कुमार ने कहा कि एडमीशन शुल्क में इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष बीए द्वितीय वर्ष में 730 रुपये शुल्क थी। इस वर्ष 950 रुपये लिए जा रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, दिनेश यादव, राजन चंदेल, योगेंद्र यादव, वसीम अहमद, सत्येंद्र मिश्रा, जुबैर खान, अमित कुमार, सुधीर चौरसिया, गौरव गुप्ता, योगेंद्र कुमार, समीक्षा परिहार, रीता विश्वकर्मा, समीक्षा वर्मा मौजूद रहेे।