{"_id":"ab76f3d62c0c01bba578087d1d0bba44","slug":"students-including-five-injured-in-road-accidents-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्र समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छात्र समेत पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सड़क हादसों में छात्र समेत पांच घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी
गांव निवासी अमित (13) पुत्र शिवचन सोमवार को सुबह साइकिल से डिंगवाही
स्कूल पढ़ने जा रहा था।
सड़क पार करते समय किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वह कक्षा आठ का छात्र है।
एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी लखन राजपूत (40) पुत्र भूरा रविवार की रात मऊ से पैदल गांव जाते समय ट्रक की टक्कर से घायल हो गया।
चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी कलकू (65) सोमवार को सुबह साइकिल पर खेत जाते समय दुर्घटना में घायल हो गया।
उधर, पैलानी तहसील क्षेत्र के पड़ेरी गांव निवासी संगीता (26) पत्नी करन सोमवार को दोपहर अपने भाई धीरेंद्र के साथ अछरौड़ गांव से वापस आते समय बाइक से गिरकर घायल हो गई।
बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी पंपिंग सेट मैकेनिक केशव (55) सोमवार को दोपहर बाइक पर बबेरू जाते समय जुगरेहली गांव जाते समय ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। सीएचसी बबेरू से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।