फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students' faces lit up when they received tablets

Banda News: टैबलेट मिले तो खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

Fri, 05 Jul 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Students' faces lit up when they received tablets
बांदा। राजा देवी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को स्नातक व एमएड छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। टैबलेट पाकर करीब दो सौ छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कहा कि अब वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में इसका उपयोग करेंगे।
विज्ञापन




प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। नरैनी रोड स्थित राजा देवी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ.संतोष कुमार तिवारी की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे गए। वर्ष 2022-23 व 2023-24 बैच के एमए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर, एमएड प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के करीब दो सौ छात्र-छात्राएं अब डिजिटलाइजेशन से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि युवाओं को तकनीक और डिजिटलाइजेशन से जोड़ने के लिए टैबलेट का महत्वपूर्ण योगदान साबित हो सकता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को टैबलेट का सही उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में सतीश सिंह, विवेक कुमार, नीलम गुप्ता, द्वारिका प्रसाद यादव, सुनील द्विवेदी, श्याम सिंह, अमरपाल, सुरभि त्रिवेदी, प्रियंका, बिंदु शुक्ला, ऋचा सिंह, डाॅ.प्रियंका वर्मा, डाॅ.जयकिशोर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed