{"_id":"659ee15743083f341806fb7b","slug":"student-molested-family-members-beat-young-man-banda-news-c-212-1-sknp1006-6079-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छात्रा से छेड़खानी, परिजनों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छात्रा से छेड़खानी, परिजनों ने युवक को पीटा
Wed, 10 Jan 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
बांदा (अतर्रा) । कॉलेज में पढ़ने जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी करना शोहदे को महंगा पड़ गया। परिजनों ने युवक को पकड़कर पिटाई करते हुए कोतवाली पुलिस के सुपुर्द करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि अतर्रा कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में उनकी बेटी छात्रा है। साइकिल से पढ़ने के लिए आते-जाते समय कई दिनों से एक युवक परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत पुत्री ने परिजनों को दी।
बुधवार के दिन बेटी की साइकिल के पीछे-पीछे उनके पिता भी कॉलेज छोड़ने के लिए साथ में थे। तभी शोहदे ने बेटी के साथ छेड़खानी की तो पिता ने उसे दबोच लिया और धुनाई करते हुए कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने कहा तहरीर मिली है, आरोपी युवक अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।